सर्दी जुकाम में दालचीनी:
- एक चम्मच शहद में ज़रा सा दालचीनी पाउडर मिलाकर सुबह शाम लेने से खांसी-जुकाम में आराम मिलता है.
- हल्के गर्म पानी में एक चुटकी दालचीनी पाउडर तथा एक चुटकी पिसी काली मिर्च मिलकर शहद में मिलाकर पीने से जुकाम तथा गले की खराश दूर होती है.
- इसके पाउडर को थोड़े से पानी में मिलाकर पेस्ट बनाकर माथे पर लगाने से ठंडी हवा से होने वाले सिर दर्द में आराम मिलता है.
जोड़ों के दर्द में:
- हल्के गर्म पानी में इसके पाउडर और थोड़े से शहद को मिलाकर शरीर में दर्द वाले अंग पर लगाने और हलकी मालिश करने से फायदा मिलता है.
- एक कप हल्के गर्म पानी में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से भी जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है.
- त्वचा में खाज और खुजली होने पर दालचीनी पाउडर तथा शहद बराबर मात्रा में लेकर लगाने से लाभ होता है.
- इसके पाउडर में थोडा सा नीबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से कील मुंहासे दूर होते हैं.
अपच में दालचीनी :
- इसके प्रयोग से उलटी तथा दस्त में आराम होता है.
- एक चम्मच शहद के साथ ज़रा से दालचीनी पाउडर को मिलाकर लेने से पेट दर्द और एसिडिटी में आराम मिलता है तथा भोजन आसानी से पच जाता है.
अन्य रोगों में दालचीनी:
- एक चम्मच शहद में ज़रा सा दालचीनी का पाउडर मिलाकर दांतों पर रोज़ दो-तीन बार मलने से दांत दर्द में आराम मिलता है.
- शहद के साथ ज़रा सा पाउडर मिलाकर लेते रहने से मानसिक तनाव में आराम मिलता है तथा स्मरण शक्ति भी तेज़ होती है.
- दालचीनी का प्रयोग रक्त शर्करा तथा कोलेस्ट्रोल कम करने में सहायक होता है.
- यह दूसरी बीमारियों जैसे अस्थमा तथा लकवा में भी बहुत फायदा पहुंचती है.
- मसाला चाय में अन्य मसालों जैसे तुलसी, अदरक,इलाइची', लवंग इत्यादि के साथ दालचीनी डालने से यह स्वाद के साथ साथ बहुत फायदा भी देती है.
*****